हाथरस: घर पर काम करते समय एक युवक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस के गांव दोहईं मे घर पर काम करते समय एक युवक गौरव पुत्र मुकेश के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में तुरंत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टर द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह घर पर काम कर रहा था तभी उसके पैर पर सांप ने काट लिया।