भानपुरा: 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ युवक गिरफ्तार ,पुलिस ने किया मामला दर्ज
गरोठ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 25 जून की रात 11 बजे से 11:15 बजे के बीच खड़ावदा रोड स्थित रिंकेश डाकरा के पेट्रोल पंप के सामने दबिश देकर कार्रवाई की गई।