बरेली: बरेली में बेटे ने छीनी पिता की सांस, बाप-बेटों की खूनी लड़ाई में पिता की मौत से मचा हड़कंप
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के काधंरपुर गांव में बाप-बेटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बेटे अमित ने अपने पिता काशीराम के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने काशीराम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बेटे की पिटाई की वजह से ही काशीराम की मौत हु