चांचौड़ा ब्लॉक के शासकीय विद्यालयों का 25 अक्टूबर को जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल ने निरीक्षण किया। DEO ने बताया, इलाके में शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया है। शिक्षकों को एप पर इ अटेंडेंस लगाने, बच्चों की 100% उपस्थित, पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने, 100% रिजल्ट करने, रेमेडियल क्लासेस संचालित करने, विद्यालयों की साफ सफाई सहित अन्य सुधार के निर्देश दिए हैं।