24 घंटे में शिकंजा: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी को परतवाड़ा से दबोचा
बैतूल। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ला खड़ा किया। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई में फरार आरोपी को महाराष्ट्र के परतवाड़ा क्षेत्र से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली बैतूल में 22 जून 2026 को पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सतीश उर्फ छोटू सिरसाम (23 वर्ष), निवासी ग्राम हिवरखेड़ी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 525/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 65(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल), 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र के परतवाड़ा क्षेत्र से आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी कर 23 जून 2026 को उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सराहनीय पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, प्रधान आरक्षक अजय भलावी, आरक्षक उज्जवल दुबे, आरक्षक ओंमकार तथा आरक्षक पंकज (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका
#BetulPolice #Betul #MPPolice #JusticeForVictim #POCSOAct #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #MadhyaPradesh #BetulNews #LawAndOrder
Betul Nagar, Betul | Jun 24, 2026