अमरोहा: डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में शराब पीने को मना करने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Amroha, Amroha | Mar 16, 2025 एक गांव निवासी युवक के दिल्ली में नौकरी करता है। होली पर युवक छुट्टी लेकर अपने घर पर आया हुआ था। युवक 3 दिन से लगातार शराब पी रहा था। आज रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे युवक शराब पी रहा था जब पत्नी ने शराब पीने को मना किया तो इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद युवक ने कमरे में बंद होकर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दें दी।