अमरोहा: अमरोहा में तेंदुए की दहशत बरकरार, रजबपुर में आम के बाग में युवक को दिखाई दिया तेंदुआ, बना दहशत का माहौल
Amroha, Amroha | Mar 16, 2025 अमरोहा जिले में बीते कई महीनो से तेंदुए की दहशत बरकरार है। तेंदुए ने अब तक कई जंगली जानवरों को अपना निवाला बनाया है और लोगों पर भी जानलेवा हमला किया है। आज रविवार की शाम करीब 4:30 बजे बाइक सवार रोहित निवासी गांव रजबपुर गजरौला से घर जा रहा था, रोहित ने जैसे ही रजबपुर मे आम के पास शौच के बाइक रोकी तभी आम के पेड़ के नीचे तेंदुआ बैठा दिखाई दिया।