अमरोहा: अमरोहा के जोया में कार चालक ने अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों को मारी टक्कर, पुलिस ने 2 किलोमीटर पीछा कर आरोपी को पकड़ा
Amroha, Amroha | Mar 16, 2025 अमरोहा के जोया में आज रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे नशे में धुत कार सवार की गुंडागर्दी देखने को मिली है। कार चालक ने कई लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है। जोया में अलग-अलग स्थान पर चार युवको को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई लोगों ने कर चालक का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आया सूचना मिलते ही पुलिस ने पकड़ा