गुना नगर: धरनावदा शास.हा.से स्कूल में बंदूक लहराने वाले शिक्षक पर FIR दर्ज, शिक्षक ने अपने आप को बताया निर्दोष, पुलिस जांच शुरू
धरनावदा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में बंदूक लहराने के वायरल वीडियो के बाद शिक्षक विनोद साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार 7 अप्रैल को शिक्षक स्कूल परिसर में बंदूक लेकर पहुंचे थे, जिससे छात्रों और स्टाफ में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षक का दावा है कि वह असली रायफल नहीं बल्कि एयर गन थी।