बंजरिया: गोबरी के ग्रामीणों ने रविवार को बाढ़ से डूबे सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर प्रशासन का विरोध किया
गोबरी के ग्रामीणों ने रविवार बाढ़ से डूबे सड़क पर मानव श्रृंखला बना कर प्रशासन का विरोध किया। जानकारी देते हुए पूर्व मुखिया डॉ अतीकुर्रहमान ने 2 बजे बताया कि गोबरी गांव पूरी तरह बाढ़ से घिरा है। अंचल व प्रशासन के द्वारा निरीक्षण तक नही किया गया। सरकारी नाव व कम्युनिटी किचेन नही शुरू किया गया। लोगो मे आक्रोश है,ग्रामीण आने वाले चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे।