ऊंचाहार: टांघन निवासी महिला ने भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए थाने में की शिकायत
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के टांघन गांव की उषा देवी ने बताया कि,उनकी भूमि गाटा संख्या 574 पर कुछ लोगों द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है, महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।महिला का ये भी आरोप है कि, जब उसने इस बात पर विरोध जाहिर किया तो विपक्षियों द्वारा उसे धमकी भी दी गई।पुलिस ने जांच कर कार्यवाई की बात कही है।