गया टाउन सीडी ब्लॉक: किसानों को जोड़ने के लिए जिले में 13 व 14 फरवरी को फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान का तीसरा चरण: डीएम
किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए राज्य भर में फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान का तीसरा चरण चल रहा है। किसानों की सुविधा को देखते हुए 13 एवं 14 फरवरी को जिले में विशेष महाअभियान के रूप में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस प्रणाली से जोड़ा जा सके। इसकी जानकारी आज दिनांक 12 फरवरी गुरुवार की दोपहर 3 बजे डीएम ने दी।