बिहारीगंज: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर जलकर राख; युवक गंभीर रूप से झुलसा
बिहारीगंज के वार्ड नंबर 07 में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में मंटु दास का घर जलकर राख हो गया। घर में मौजूद राजीव कुमार आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गया। आग में अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रशासन ने जांच के बाद मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।