शामली: शामली कोतवाली परिसर में 2 लोगों पर मुजफ्फरनगर निवासी व्यक्ति से ₹20 हजार ठगी करने का आरोप
Shamli, Shamli | Jun 8, 2026 सोमवार की दोपहर 12 बजे मुजफ्फरनगर जनपद के गांव लकडसंधा निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसके बड़े भाई सुनील को 7 जून की दोपहर 2 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया था। आरोप है कि जब वह भाई का पता लेने के लिए कोतवाली परिसर में आया, तो दो लोगों ने भाई को छुड़वाने के नाम पर उससे ₹20 हजार रूपए लिए और पैसे लेने के बाद आरोपी फरार हो गए व फोन भी बंद कर लिया।