गोरखपुर: फर्टिलाइजर में मुख्यमंत्री ने कहा, दहेज प्रथा पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से कर रहा है कड़ा प्रहार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग की तरफ से होने वाला मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम एक तरफ सामाजिक समता का प्रतीक हैं तो वहीं दूसरी तरफ यह समाज की बड़ी विकृति दहेज प्रथा पर प्रहार भी है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जाति, मत, मजहब, क्षेत्र, भाषा का कोई बंधन नहीं है। हिंदू, मुस्लिम सभी की शादी हो रही है।