बड़ा मलेहरा: बड़ा मलहेरा में निकाली गई आर्यिका श्री 105 तपोमती माता जी की ससंध भव्य कलश स्थापना।*
बड़ा मलहेरा में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम् शिष्य,आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या आर्यिका रत्न श्री तपोमती माताजी ससंघ चातुर्मास हेतु कलश स्थापना कार्यक्रम बड़ा मलहेरा के द्रोणगिरि भवन में आयोजित किया गया। पं नितिन भैयाजी के मार्गदर्शन में वर्षायोग संकल्प के सात मंगल कलशो की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।