बड़ा मलेहरा: जसगुवां में मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे ने पिता एवं दादी को मारपीट कर किया घायल, बड़ा मलहरा से जिला अस्पताल रेफर
आपको बता दे की घटना बाजना थाना इलाके जसगुवां गांव के 50 बर्षीय ओम प्रकाश रिछारिया अपने घर में बैठे थे तभी उनका बेटा पवन रिछारिया वहां आया और अकारण ही गालियां देने लगा। रोकने पर उसने पिता को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उसकी 80 बर्षीय वृद्ध दादी श्रीमती चंद्रकुमारी रिछारिया बचाने आयीं तो उन्हें भी लाठी से पीट दिया।