बड़ा मलेहरा: ढढौरा के पंचायत भवन में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप, जनपद पंचायत CEO ने कहा- होगी कार्रवाई
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत के अमले की उदासीनता सरपंच व सचिव की मेहरबानी से लाखों रुपए से बने ग्राम पंचायत भवन में संचालित न करने की वजह से परिसर में झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। वही इस मामले को लेकर जनपद पंचायत सीईओ का कहना है की आपके द्वारा मामले की जानकारी प्राप्त हुई है, मैं अभी सचिव से बात कर ग्राम पंचायत के भवन को खाली करवाता हूं।