सदर: अमरनाथ के यात्रियों को काशी के व्यंजनों का स्वाद मिलेगा, काशीवासी चन्दनबाड़ी में लगाएंगे भंडारा
Sadar, Varanasi | Jun 26, 2026 वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के द्वारा अमरनाथ में जाने वाले यात्री और श्रद्धालुओं को काशी के व्यंजनों का स्वाद देंगे। इसके लिए जम्मू कश्मीर के चंदनबाड़ी में काशी के लोग 45 दिनों तक भंडारे का आयोजन करेंगे। इस भंडारे में पूड़ी,कचौड़ी,जलेबी सहित मालियों और बाती चोखा का स्वाद श्रद्धालुओं को मिलेगा।