गिरिडीह: बक्सीडीह रोड पर दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, चोर CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी
गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र स्थित बक्सीडीह रोड पर सोमवार सुबह 10 बजे के करीब दिनदहाड़े स्कूटी चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चोर की पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित मेट्रोस गली निवासी आयुष कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।