बरवाडीह: बरवाडीह में वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और जमीन बंदोबस्ती पर भाजपा का हमला, विपक्ष ने साधा निशाना
वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और जमीन बंदोबस्ती पर भाजपा का हमला, बरवाडीह में गरजा विपक्ष बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को भाजपा बरवाडीह मंडल द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की, जबकि पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।