अररिया: अररिया में चचेरे चाचा की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने नाबालिक भतीजे को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 1, 2026 अररिया जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलवा गांव में 31 मई की शाम एक चौंकाने वाली हत्या की घटना सामने आई है। चचेरे चाचा को उनके नाबालिग भतीजे ने पैसे के विवाद में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले का त्वरित उद्वेदन करते हुए घटना के घंटे भर के अंदर ही आरोपी नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और खोखे भी बरामद कर