महरौनी: ग्राम भैरा निवासी पीड़ित का आरोप, नामजद आरोपियों ने लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैरा निवासी एक पीड़ित ने महरौनी कोतवाली पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कुछ नामजद आरोपियों द्वारा उनके घर के लोगों पर लाठी डंडों एवं कुल्हाड़ियों से जानलेवा हमला किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।