रीठी: रीठी क्षेत्र में प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से जारी है अवैध खनन
Rithi, Katni | May 8, 2026 कटनी जिले में कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद रीठी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार खुलेआम जारी है। दिन-रात मशीनों से हो रहे खनन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी खामोश बने हुए हैं।