बैतूल नगर: मिलानपुर टोल पर दर्दनाक हादसा: जैक फिसलने से कार के नीचे दबकर युवक की मौत, ज़िला अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के मिलानपुर टोल के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कार का टायर बदलते समय जैक फिसल जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निपेन हजारिका, उम्र 32 वर्ष, निवासी माझुरी, असम के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि निपेन हजारिका अपनी SUV कार से अपने एक परिजन के साथ बालाघाट से खंडवा की ओर जा रहे थे। मंगलवार दोपहर