सिरोही: श्री राज राजेश्वरजी महादेव मंदिर परिसर में जंगली जानवरों की बढ़ी आवाजाही, श्रद्धालुओं में दहशत
Sirohi, Sirohi | May 19, 2026 सिरोही शहर के अर्बुदा गौशाला से आगे पहाड़ी क्षेत्र में स्थित अतिप्राचीन श्री राज राजेश्वरजी महादेव मंदिर परिसर में इन दिनों जंगली जानवरों की लगातार आवाजाही से श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर में कभी तेंदुआ तो कभी भालू के मूवमेंट की घटनाएं सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रोजाना खतरनाक जंगली जानवर