मंझिआंव: प्रधानमंत्री आवास योजना में घर नहीं बनाने पर दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के बोदरा पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव से पुलिस ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास निर्माण नहीं कराने के मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में 58 वर्षीय भूलू रजवार और 47 वर्षीय घुरा रजवार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021-22 में दोनों लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्मा