अंबिकापुर: सरगुजा जिले के रिहायशी इलाके में दंतैल हाथी की दस्तक से मची दहशत, कई घरों की बाउंड्री वॉल और फसलें तबाह
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 30 जून 2026 दिन मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार शहर से सटे खैरबार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में एक दंतैल हाथी के अचानक पहुंच जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। हाथी ने रिहायशी इलाके में घुसकर कई घरों की बाउंड्री वॉल को नुकसान पहुंचाया और खेतों में लगी फसलों व केले के पेड़ों को रौंद दिया।