चैनपुर: बारिश का कहर: कुदाई नदी के पास गिरा विशाल जामुन का पेड़, ग्रामीणों की तत्परता से बहाल हुआ चैनपुर-महुआडांड़ मुख्य मार्ग
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर भी दिखने लगा है। जानकारी देते हुए बुधवार शाम 6 बजे बताया गया कि चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर–महुआडांड़ मुख्य मार्ग पर कुदाई नदी के समीप एक विशालकाय जामुन का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंब