गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जिले के आरोन राघोगढ़ मकसूदनगढ़ चाचौड़ा बीनागंज कुंभराज बमोरी गुना से 160 लोगों ने शिकायती आवेदन दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में लोगो को नेत्र स्वास्थ्य एचआईवी जांच, आधार आयुष्मान कार्ड की निशुल्क सुविधा मिली। दो लोगो को आर्थिक सहायता दी गई।