अनूपपुर: मानपुर तिराहे के पास ऑटो-बाइक में जोरदार भिड़ंत दो लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
अनूपपुर। बरबसपुर स्थित मानपुर तिराहे के पास ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में फुनगा निवासी 45 वर्षीय सोनू गुप्ता (पिता गणेश गुप्ता) एवं उमानिया निवासी राम रोचन कोल (पिता द्वारिका कोल) घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।