धनौरा: गजरौला के कुमराला में स्थित पशु बाजार में व्यापारी के साथ मारपीट, एक लाख रुपए छीनने का आरोप, घायल थाने पहुंचा
मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के गांव सिकंदराबाद निवासी भूरा पुत्र सुखबीर सिंह बुधवार को करीब 11:00 बजे गजरौला के कुंमराला में स्थित पशु बाजार से पशु खरीदने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि 6 लोगों ने मामूली विवाद के चलते उसे पर जानलेवा हमला कर दिया, जब में रखी एक लाख रुपए की नगदी को भी छीन लिया, आसपास के लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कराया।