गुमला: वेतन कटौती व दुर्व्यवहार से नाराज नगर परिषद सफाईकर्मी, हड़ताल की चेतावनी
Gumla, Gumla | Jun 13, 2026 नगर परिषद से जुड़े सफाईकर्मियों ने सफाई कार्य एजेंसी गुमला वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए वेतन कटौती, दुर्व्यवहार और श्रमिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। सफाईकर्मियों ने नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी से उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। सफाई कर्मियों ने एजेंसी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।