दिनारा: दिनारा प्रखंड के मेदनीपुर गांव की आंगनबाड़ी सेविका के बेटे चुनुल कुमार बने राजस्व अधिकारी
Dinara, Rohtas | Jun 22, 2026 दिनारा प्रखंड के मेदनीपुर गांव के युवक चुनुल कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व अधिकारी (आरओ) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। सुरेंद्र प्रसाद पासवान के पुत्र चुनुल कुमार की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम से मुकाम पाया।