कर्वी: चित्रकूट में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 2,534 आवासों का लक्ष्य, पात्र परिवार करें आवेदन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2026-27 के तहत जनपद को 2,534 आवासों का लक्ष्य मिला है। पात्र लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में, मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी तथा शौचालय निर्माण का लाभ मिलेगा। चित्रकूट प्रसाशन द्वारा रविवार सुबह 8 बजे जारी प्रेसनोट में ,आवेदन जिलाधिकारी, सीडीओ, बीडीओ कार्यालय या ग्राम पंचायत सचिवालय में किए जा सकते हैं।