पलिया में भाजपा की 'हर घर तिरंगा' अभियान कार्यशाला आयोजित, घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान
पलिया कलां, खीरी। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई पलिया द्वारा गुरुवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद लोधी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता एवं नगर प्रभारी शशिकांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने की तथा संचालन नगर महामंत्री विजय गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि विनोद लोधी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता ने नागरिकों से अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। वहीं नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह और नगर प्रभारी शशिकांत चतुर्वेदी ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम आनंद, इंद्रजीत गिल, नगर महामंत्री एवं अभियान संयोजक वरुण मिश्रा, सह संयोजक आशुतोष शुक्ला, प्रेम गुप्ता, सभासद संगीता सक्सेना, सावित्री देवी, मनोज गुप्ता, सतीश कनौजिया, कोषाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #highlightseveryone #followerseveryone