शामली: दुष्कर्म की घटना में वांछित शामली जिले के औदरी गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 5, 2026 मंगलवार की शाम 4 बजे शामली के झिंझाना थाने से बताया गया कि 3 मई को थाना क्षेत्र में दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और जान से मारने की धमकी के संबंध में पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वांछित आरोपी के रूप में गांव औदरी निवासी आस मोहम्मद नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।