विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना के अलग-अलग कांड में चार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
विभूतिपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कांड में वांच्छित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि आरोपित कल्याणपुर निवासी पंकज कुमार, एस. कुमार, पतैलिया निवासी राम प्रवेश सहनी और सिंगेश्वर सहनी है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।