महोबा: खजूरिहा पहरा गांव में हादसा, सीमेंट के टीन गिरने से एक मजदूर की हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Jun 27, 2026 ई-रिक्शा पर रखे सीमेंट के टीन ठीक करते समय 35 वर्षीय प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले सीएचसी कबरई और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।