पकरीबरावां: पकरीबरावां के कबला पंचायत के सिंधुआरा गाँव में सहयोग शिविर का आयोजन, आए 53 मामले
सहयोग शिविर में आए 53 मामले, 31 का मौके पर हुआ निष्पादन संसू जागरण पकरीबरावां ।पकरीबरावां प्रखंड की कबला पंचायत के सिंधुआरा सामुदायिक भवन में आयोजित सहयोग शिविर में बुधवार को ग्रामीणों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। धान की रोपनी का मौसम होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में पहुंचे।