सीतापुर: अयोध्या जाने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भड़के संसद राकेश राठौर, बताया सरकार की बर्बरता
सीतापुर नगर क्षेत्र स्थित अपने आवास पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने सरकार के द्वारा अयोध्या में हुए राम मंदिर घोटाले को लेकर अयोध्या जा रहे कांग्रेसी प्रदेश प्रतिनिधिमंडल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट किए जाने पर तीखा हमला करते हुए सरकार की जमकर आलोचना की है और मामले को सरकार की बर्बरता करार दिया है।