इचाक बाजार फिर सुर्खियों में, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इचाक बाजार एक बार फिर अव्यवस्थित यातायात और सड़क जाम की समस्या को लेकर सुर्खियों में है। प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद बाजार क्षेत्र में इधर-उधर वाहनों की अवैध पार्किंग थमने का नाम नहीं ले रही है।