सहारनपुर: थाना कुतुबशेर पुलिस ने चोरी की पल्सर बाइक लेकर घूम रहे आरोपी को चेकिंग के दौरान चक आदमपुर पुलिया से किया गिरफ्तार
सहारनपुरन की थाना कुतुबशेर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की गई पल्सर बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर क्षेत्र में घूम रहा था, जिसे चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।