बालाघाट: बेटी की शादी में शामिल होना पड़ा भारी: बेटों ने बुजुर्ग पिता को घर से निकाला, मुर्गी फार्म में घुसकर पीटा
एक पिता का अपनी दूसरी पत्नी की बेटी की शादी में शामिल होना उसके लिए दर्दनाक घटना बन गया। पहली पत्नी के बेटों ने नाराज होकर पहले बुजुर्ग पिता को घर से निकाल दिया और बाद में जहां वह शरण लेकर रह रहा था, वहां पहुंचकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी कुम्हारी का है। घायल 65 वर्षीय धरमलाल लिल्हारे का जिला अस्पताल में भर्ती हैं औ