चंदौसी: चंदौसी तहसील परिसर में योग सप्ताह के अवसर पर एसडीएम नीतू रानी की मौजूदगी में किया गया योगाभ्यास और प्राणायाम
तहसील चन्दौसी परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम बृहस्पतिवार सुबह 7:00के करीब आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी नीतू रानी के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं, लेखपालों, अमीनों और कर्मचारियों ने योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। एसडीएम नीतू रानी मौजूद रही