वाड्रफनगर: कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले की सुनवाई को लेकर बढ़ी सरगर्मी
वाड्रफनगर मंगलवार प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जैसे-जैसे 16 अप्रैल की निर्धारित सुनवाई तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे क्षेत्र में लोगों की उत्सुकता और जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। स्थानीय स्तर पर यह सवाल प्रमुखता से उठ रहा है