रहटगांव: हरदा-रहटगांव में कक्षा 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से शुरू, तैयारी तेज
कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए पुनः परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। राज्य शिक्षा केन्द्र के अनुसार यह परीक्षाएं 1 जून से 6 जून 2026 के बीच आयोजित होंगी। इसमें हरदा जिले के साथ-साथ रहटगांव क्षेत्र के शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में पढ़ने वाले सभी अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित विद्यार्थी शामिल होंगे।