कोंडागांव: भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने पल्ली गांव में बाबा साहेब की जयंती पर समरसता भोज का किया आयोजन
कोंडागांव जिले के उत्तर मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्ली में भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा आज मंगलवार सुबह 11 बजे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक एवं बस्तर संभाग ...