शाहजहाँपुर। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय (ADJ-07) ने अफीम तस्करी के दो दोषियों को पांच-पांच वर्ष के कठोर कारावास और कुल एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।