बहराइच: मेडिकल कॉलेज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, समय पर जांच और उपचार का दिया गया संदेश
बुधवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय बहराइच में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए हेपेटाइटिस के प्रति जन जागरूकता का संदेश दिया और समय पर जांच और उपचार का भी संदेश दिया है।